Breaking News

पंचायतों में विकास कार्यों की पड़ताल करने पहुंची दिल्ली की टीम

राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: विकासखण्ड में पंचायतों में कराये गये विकास कार्यो की पड़ताल करने दोपहर बाद दिल्ली की टीम सीधे रुदानखेड़ा गांव पहुंची।जहां लोगों से पेंशन,समूहों, मनरेगा सहित कराये गये विकास कार्यो की पड़ताल की।जिसमें कई लोगों ने आपत्तियां भी जतायीं, जिन्हें दबाने का प्रयास किया गया।केंद्र सरकार ने पंचायतों में कराये जारहे विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यो की स्थलीय हकीकत जानने के लिये टीम को गांवों को भेजा।जो माल विकासखण्ड की रुदानखेड़ा पंचायत में दोपहर को पहुंची।

जहां टीम ने पंचायत भवन में बैठकर पंचायत में कराये गये वित्तीयवर्ष 2016से2020तक के सभी कार्यो के दस्तावेज खंगालना शुरू किया।मौजूद लोगों से विधवा,विकलांग,और बृद्धावस्था पेंशन की जानकारी ली तो कई ने पेंशन न मिलने और कट जाने की बात बतायी।आवासों में में भी धांधली की दबी जुबान से शिकायत आयी जिसे दबा दिया गया।वहीं शौचालयों,खड़ंजों और नालियों की पड़ताल भी की जानी है जो कल यानी मंगलवार को की जानी है।इसके अलावा विकासखण्ड की शाहमऊ नौबस्ता, अटारी,माल,भानपुर, सैदपुर सहित सात ग्राम पंचायतों में कराये गये विकास कार्यो सहित अन्य योजनाओं से सम्बंधित जानकारियां भी जुटायेगी।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …