डेस्क : दरभंगा में प्रभारी सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह द्वारा दो वर्षीय मो. जुनैद को विटामिन ए की खुराक पिलाकर छमाही कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

इस मौके पर उपस्थित डीआईओ डा. ए के मिश्रा ने बताया के यह कार्यक्रम पूरे बिहार में 17 जुलाई से निर्धारित थी, परंतु कुछ जिलों में बाढ़ के कारण कार्यक्रम की शुरूआत नहीं हो पाई थी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आज से दरभंगा में विटामिन ए की छमाही कार्यक्रम के शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम के लिए पूरे जिला में 585820 बच्चों को खूराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु सभी आंगनवाड़ी सेविका, आशा एवं एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

आज सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। आज टीकाकरण सत्र स्थलों पर एवं बाकी 3 दिनों तक आशा घर-घर जाकर 9 माह से 1 साल तक के बच्चों को आधा चम्मच तथा 1 साल से 5 साल तक के बच्चों को एक चम्मच विटामिन ए की खुराक पिलाएगी।

विटामिन ए बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि करता है, डायरिया के रोकथाम में मदद करता है, रतौंधी के रोकथाम में मदद करता है एवं अन्य बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

इस कार्यक्रम में यूपीएचसी प्रभारी डा. मनोज कुमार, एसएमसी यूनिसेफ शशि कान्त सिंह, ओंकार सिंह, भीसीसीएम पंकज कुमार, अरविंद कुमार, कमल दास, जीएनएम स्वर्ण लता, सोनिया, मोहम्मद रियाज अहमद एवं अन्य लक्षित बच्चों के माताएं उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !