Breaking News

उद्देश्यपूर्ण शिक्षा की राह पर चलकर ही विश्व एकता संभव – डॉ भारती गाँधी

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर आॅडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि उद्देश्यपूर्ण शिक्षा की राह पर चलकर ही विश्व एकता संभव है।

सी.एम.एस. अपने छात्रों को ‘जय जगत’ की उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। जब सभी देशों की जय होगी तब पूरी दुनिया एक परिवार हो जायेगी। विश्व की एक सरकार बन जायेगी और भेदभाव मिट जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि सी.एम.एस. के बच्चे एक दुनिया बदलेंगे और धरती को स्वर्ग बनायेंगे। इससे पहले, सी.एम.एस. शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से विश्व एकता सत्संग का शुभारम्भ हुआ, जिन्होंने बहुत ही सुमधुर भजन सुनाकर सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दिया।


विश्व एकता सत्संग में आज सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्मक आध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्कूल प्रार्थना से कार्यक्रमों की शुरूआत करके छात्रों ने गीत ‘वंदे मातरम्’, ‘स्वच्छ अभियान द्वारा पर्यावरण संवर्धन का संदेश’, ‘अर्ली टु बेड, अर्ली टु राईज’ एवं ‘पाजिटिव एटीट्यूड’ आदि विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके साथ ही छात्रों ने ‘जय जगत, जय जगत’ गीत की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर छात्रों की माताओं ने समूह गीत ‘नेकी की राहों पे तू चल’ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अनेक विद्वजनों ने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। सत्संग का समापन संयोजिका श्रीमती वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …