डेस्क : पटना में भीषण जलजमाव के बीच मंगलवार की शाम छह बजे शॉर्ट-सर्किट से अचानक नाला रोड के दिनकर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप में आग लग गई। सामने पोल से गिरी चिंगारी के कारण लगी आग इतनी तेजी से फैली कि तेल देने वाले तीन नोजलों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे तीनों नोजल में तेज धमाका हुआ और आग की लपटें शेड तक पहुंच गई। यही नहीं, वहां खड़ा एक ई-रिक्शा और छोटा टैंकर भी जलने लगा।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
यह सब देखकर पेट्रोल पंप पर खड़ी महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई, जिसे लोगों की मदद से वहां निकाला गया। आग और धमाके की आवाज से वहां भगदड़ मच गई, आसपास खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे।

साथ ही पास की ही अमरुद्दी गली और आसपास रहने वाले लोग घर छोड़कर भागने लगे। इस बीच आनन-फानन में पुलिस ने दमकल दस्ते को मौके पर बुलाया। दमकल की तीन गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जब तक लोगों के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। दमकल दस्ते ने फोम का इस्तेमाल किया, ताकि पेट्रोल में लगी आग पर जल्द काबू पाया जा सके।

तीन दिनों से पंप से हो रहा था पेट्रोल का रिसाव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन दिनों से पंप से पेट्रोल का रिसाव हो रहा था, जो सड़क पर जमे पानी में मिल रहा था। मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

लोगों के मुताबिक, मूसलाधार बारिश और जलजमाव के कारण कदमकुआं इलाके में बिजली नहीं थी। मंगलवार को ही बिजली बहाल की गई थी। शाम में दिनकर गोलंबर के पास बिजली आयी तो सामने लगे पोल पर शॉर्ट-सर्किट के कारण तेज आवाज हुई और चिंगारी पेट्रोल मिले पानी पर जा गिरी।

चंद सेकेंड में ही आग पेट्रोल पंप के अंदर तक पहुंच गई। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक आग तेल देने वाली मशीन तक पहुंच गई। एक-एक कर तीनों नोजल तेज धमाके के साथ फटने लगा और आग की लपटें ऊपर तक उठने लगीं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !