Breaking News

बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने दिए 51 लाख रुपए

डेस्क : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का अंशदान किया है।

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बुधुवार को बताया कि अमिताभ बच्चन ने अपने प्रतिनिधि विजय नाथ मिश्र के माध्यम से राज्य की बाढ़ त्रासदी में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का चेक उन्हें सौंपा।

साथ ही अमिताभ बच्चन की ओर से 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा गया पत्र मीडिया में जारी किया गया।

इस पत्र के जरिए बिग बी ने कहा, “बिहार में आई प्राकृतिक आपदा से मैं स्तब्ध हूं। इस विपदा में फंसे लोगों की स्थिति से मैं दुखी हूं। पीड़तिों की सहायता के लिए मैं छोटा सा अंश मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेज रहा हूं।”

अमिताभ बच्चन ने कहा कि आदरणीय नीतीश कुमार जी, हमने बिहार के मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान करने का प्रचार अपने टेलीविजन कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर भी किया है। 

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …