डेस्क : सोनी चैनल पर प्रसारित चर्चित टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” में मिथिला के लाल ने अपना परचम लहराया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
बिहार के मिथिला के मधुबनी जिला के रहने वाले गौतम कुमार झा ने KBC में एक करोड़ की राशि जीती है। गौतम कुमार ने केबीसी में एक करोड़ की राशि जीतकर मधुबनी ही नहीं, पूरे मिथिला सहित बिहार का नाम रौशन किया है।

- गंगद्वार (अंधराठाढ़ी) जिला मधुबनी निवासी अरविंद झा के पुत्र
- जेएन काॅलेज, मधुबनी के मैथिली विभागाध्यक्ष डा. अरुण कुमार ठाकुर के दामाद
- आरके कॉलेज मधुबनी से की है पढ़ाई
गौतम कुमार मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई आर के कॉलेज, मधुबनी से पूरी की है। गौतम कुमार पेशे से रेलवे में जूनियर इंजीनियर हैं। गौतम लंबे समय से कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम देखते रहे थे और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने का सपना देखते थे। वह हॉट सीट पर तो बैठे ही, साथ ही एक करोड़ रूपये जीतकर उन्होंने पूरे बिहार का नाम रौशन किया।

गौतम कुमार झा द्वारा एक करोड़ रुपए जीतने का शो सोमवार को यानी 14 अक्टूबर को प्रसारित होगा। बीच में हूटर बजने के कारण शेष कार्यक्रम मंगलवार को भी प्रसारित किया जाएगा। केबीसी में गौतम के एक करोड़ रुपए जीतने का खुलासा उनके रिश्तेदारों की ओर हुआ है, हालांकि अभी सोनी टीवी ने इस बारे में कोई सूचना साझा नहीं की।

इसके पहले भी बिहार के लाल सुधीर कुमार ने कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ की राशि जीतकर बिहार का नाम रौशन किया था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !