Breaking News

‘तमंचे पर डिस्को’ करते नशे में धुत्त दारोगा का वीडियो वायरल

डेस्क : मुजफ्फरपुर के जैतपुर ओपी इलाके में दशहरा के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा में ड्यूटी में तैनात दारोगा के नशे में धुत होकर पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी मनोज कुमार ने जांच का आदेश दिया है। उन्होंने सरैया एसडीपीओ से पूरे मामले की जंाच रिपोर्ट तलब किया है। रिपोर्ट आने पर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।

 बताया गया कि जैतपुर ओपी के जगरिया चौक के समीप दशहरा में आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था। विधि व्यवस्था को लेकर जैतपुर ओपी के एक दारोगा की वहां पर ड्यूटी लगी थी।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा कुर्सी पर बैठकर आर्केस्ट्रा देख रहे हैं। कुछ देर बाद गाना व नृत्य पर वे झूमने लगे और पिस्टल लहराने लगे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Check Also

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक …

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …