निवर्तमान प्रधानाचार्य महेश कुमार को दी गई विदाई
झंझारपुर मधुबनी(डॉ.संजीव शमा) : झंझारपुर पुरानी बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विदाई समारोह का आयोजन कर विद्यालय के निवर्तमान प्रधानाचार्य महेश कुमार को मिथिला के परंपरा नुसार प्रबंध समिति के सचिव रमेश कुमार ने पाग एवं विद्यालय के वर्तमान प्रधानाचार्य विनोद कुमार राव एवं आचार्या जुली वर्णवाल ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
विदित हो कि निवर्तमान प्रधानाचार्य श्री कुमार का तबादला समस्तीपुर के बरहेता कल्याणपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हो गया है । विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रमेश कुमार ने कहा कि स्थानांतरण सेवाकाल की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है । इस दौर से सबों को गुजरना होता है । उन्होंने श्री कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में विद्यालय का पठन पाठन से लेकर विद्यालय विकास में भी एक नये अध्याय की शुरुआत हुई ।

प्रधानाचार्य महेश कुमार की विदाई समारोह में शामिल प्रबंध समिति के सचिव, आचार्य एवं स्कूली बच्चे
उनका इशारा कन्हौली स्थित माधव दास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के नवनिर्माण की ओर था । समिति के सचिव श्री कुमार की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना करते हुए झंझारपुर में बिताये गये सफल कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर बखरी बेगूसराय सरस्वती शिशु मंदिर से आये विद्यालय के नये प्रधानाचार्य विनोद कुमार राव का प्रबंध समिति की ओर से स्वागत करते हुए सचिव महोदय ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नये प्रधानाचार्य श्री कुमार के कार्यकाल में अधूरे व शेष कार्य एवं विद्यालय के पठन पाठन को सुव्यवस्थित कर सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे ऐसा पूर्ण विश्वास है ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विदाई समारोह को विद्यालय के सत्यनेश्वर आचार्य ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर निवर्तमान प्रधानाचार्य महेश कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रमेश कुमार, नये प्रधानाचार्य विनोद कुमार राव, आचार्य प्रदीप कुमार साह, कमलेश कुमार, दिवाकर ठाकुर, जुली वर्णवाल, सुमन कुमारी, अंजु कुमारी, सुप्रिया एवं विद्यालय कर्मी हुकुमदेव प्रसाद महतो, दुखन , मोहन ठाकुर समेत विद्यालय के सैकड़ों छात्र – छात्राएं उपस्थित थे ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !