Breaking News

सीएए से डरने की जरूरत नही – बृजेश पाठक

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। नागरिकता संशोधन कानून से किसी को डरने की आवश्यक्ता नहीं है। यह कानून पडोसी देश के अल्पसंख्यकों की नागरिकता के लिए है। मंगलवार को यह बात विधि व न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कही। वो पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित तहरी भोज कार्यक्रम में वकीलों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लखनऊ में कानून व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए कमिश्नर प्रणाली का भी जिक्र किया।

कहा कि इस व्यवस्था से अपराधों पर अंकूश लगेगा और अमन चैन कायम होगा। उन्होंने इस मौके पर परिवारिक न्यायालय परिसर में विधायक निधि से एक र्केटीन बनाने की घोषणा की। साथ ही सूबे में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के बाबत गंभीरता से विचार करने का आश्वासन भी वकीलों को दिया। इससे पूर्व पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। बार के अध्यक्ष पद्म कीर्ति ने वकीलों की समस्याओं का जिक्र करते हुए सूबे में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …