डेस्क : केंद्र सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि अब देश में एक ही तरह के राशन कार्ड होंगे. वन नेशन, वन राशन कार्ड की बात करते हुए केंद्रीय मंत्री खाध एव उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि इस वन नेशन वन कार्ड की शुरूआत 1 जून तक शुरू हो जाएगी.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
रामविलास पासवान ने बताया कि अब देश के किसी भी हिस्से में व्यक्ति अपने कार्ड से राशन कहीं भी ले सकता है. उन्होंने बताया कि 16 राज्य में इस योजना की शुरुआत की जा चुकी है.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उतर भारत मे इस योजना को लागू करने में दिक्कत आ रही है. बिहार यूपी सहित विभीन्न राज्य में अभी काम शुरू नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि नया किसी तरह का कोई कार्ड नहीं बनेगा. पुराने कार्ड के आधार पर ही कोई व्यक्ति देश के किसी कोए में उसका इस्तेमाल कर सकता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग नया कार्ड बनाए जाने का अफवाह उड़ा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि हॉल मार्क का एक्ट लागू किया गया है.

सोना(गोल्ड) में अब हॉल मार्क को अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं करने पर जुर्माना भी देना होगा. मविलास पासवान ने कहा कि 15 फरवरी 2021 तक सभी को इस को लागू करना होगा. इसके बाद बिना हॉल मार्क का सोना नहीं बिकेगा.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !