Breaking News

पिलर गिरने से मार्ग अवरूद्ध, राहगीरों को हो रही काफी परेशानी

झंझारपुर मधुबनी/डॉ.संजीव शमा: झंझारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक प्रांगण के उत्तरी छोर पर बने द्वार से राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सुबह 11बजे करीब बिजली का खंभा गाड़ने वाले ट्रैक्टर के चालक की लापरवाही से लोहे गेट के पिलर में जोड़दार धक्का लगने से रास्ते पर गिर पड़ा।

जिसके कारण उत्तरी छोड़ का रास्ता अवरुद्ध हो गया। पिलर के साथ ही लोहे का गेट भी गिर गया।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से पिलर में धक्का लगा। लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर से बिजली खंभा लगाने का काम इन दिनों बाजार क्षेत्र में किया जा रहा है। पिलर गिरने से मार्ग बाधित है। समाचार प्रेषण तक पिलर को नहीं हटाया जा सका था । जिससे मोहल्ले वासियों में आक्रोश व्याप्त है।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …