Breaking News

CTET-2020 के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 24 फरवरी

डेस्क : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने इस साल जुलाई सत्र में होने वाली CTET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार परीक्षा में हिस्सा लेना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन करने सकते हैं.

बता दें, CTET परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई, 2020 को किया जाएगा. विस्तृत सीटीईटी नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया गया है.

आवेदन की अंतिम तिथि

उम्मीदवार 24 जनवरी से 24 फरवरी तक CTET 2020 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2020 (दोपहर 3:30 बजे) होगी.

आवेदन फॉर्म की फीस

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस

पेपर 1 के लिए- 1000 रुपये.

पेपर 1 और पेपर 2 के लिए- 1200 रुपये.

SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस

पेपर 1 के लिए- 500 रुपये.

पेपर 1 और पेपर 2 के लिए- 600 रुपये.

CTET परीक्षा का आयोजन कक्षा I से VIII के स्कूल शिक्षकों के रूप में उम्मीदवारों की पात्रता का परीक्षण करने के लिए किया जाता है. जो उम्मीदवार कक्षा I से V को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर- I लेना होगा, जबकि जो लोग छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें पेपर- II के लिए उपस्थित होना होगा. उम्मीदवार दोनों पत्रों के लिए उपस्थित होने का विकल्प भी चुन सकते हैं. बता दें, इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों का सर्टिफिकेट 7 साल तक वेलिड रहता है.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …