पटना (संजय कुमार मुनचुन) : गुजरात और बिहार के संबंधों को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के द्वारा आगामी 28 फरवरी 2020 से 1 मार्च 2020 तक अहमदाबाद में बिहार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस सिलसिले में सोमवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार और प्रधान सचिव रवि परमार ने अहमदाबाद में गुजरात के कला संस्कृति मंत्री पटेल ईश्वरसिन ठकोरभाई से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी और गुजरात के कला प्रेमियों को बिहार महोत्सव में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया।
- बड़ी कार्रवाई :: BPSC पास शिक्षकों को ससमय नहीं दी सैलरी तो के के पाठक ने सभी DEO और DPO के वेतन पर लगाई रोक
- बड़ा खुलासा :: कोविशील्ड वैक्सीन का साइड इफेक्ट आया सामने, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
- चुन्ना अपहरण मामले में लालबाबू समेत 9 दोषी करार, 15 मई को सजा पर होगी सुनवाई
- Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
- बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
इस मौके पर मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि विकसित बिहार की पहचान को देश भर में पहुंचाने के उद्देश्य से कला संस्कृति एवं युवा विभाग ने पूरे देश के साथ एक सांस्कृतिक सेतु विकसित करने की कोशिश की है। बिहार की संस्कृति और यहां की बदलती छवि का संदेश लेकर विभाग ने कला के विभिन्न रुपों के साथ पहले कोलकाता, दिल्ली, इलाहाबाद, जयपुर और गोवा की यात्रा की। इस बार यह आयोजन गुजरात में होगा।
वहीं रवि परमार ने कहा कि बिहार महोत्सव दो अलग – अलग संस्कृति का समागम होगा। इससे गुजरात के लोगों को बिहार की समृद्धशाली संस्कृति और कला को नजदीक से जानने का मौका मिलेगा। ऐसे आयोजन हमें हमारे देश की अन्य प्रदेशों की संस्कृति, कला, रहन – सहन आदि चीजों को नजदीक से देखने – समझने का मौका देती है।
वहीं, कला और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित डॉ. शांति जैन और प्रो श्याम शर्मा को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के मंत्री श्री प्रमोद कुमार ने बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि डॉ. शांति जैन और प्रो श्याम शर्मा को पद्म अवार्ड मिलने से हमें बेहद प्रसन्नता हुई है।
पद्म अवार्ड से सम्मानित इन दोनों व्यक्तियों ने कला और साहित्य के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को गौरवान्वित करता है और प्रेरणा भी देता है। बिहार गौरव गान लिखनेवाली डॉ. शांति जैन को लोक साहित्य पर विशेष कार्य करने के लिए पद्म पुरस्कार मिला है। तो प्रो श्याम शर्मा को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह अवार्ड मिला है। वे सफेद सांप (कविता संग्रह), स्याह, देखा-देखी बात (नाटक के संस्मरण), गांधी और सूक्तियां, काष्ठ छापाकला, चित्र परंपरा और बिहार, पटना कलम सहित दर्जनों पुस्तकें लिख चुके हैं।