ERC NCTE से मान्यता प्राप्त एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्धता प्राप्त सरकारी एवं प्राईवेट शिक्षण संस्थानों में डी0एलएड0 (डिप्लोमा इन एलिमेन्ट्री एजुकेशन) सत्र-2020-22 में नामांकन के लिए बिहार बोर्ड द्वारा पहली बार डी0 एलएड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 मार्च को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में किया जायेगा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन 28 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12.30 तक किया जायेगा जिसमें कुल 150 प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे, जिसका जवाब विद्यार्थियों द्वारा OMR SHEET पर दिया जायेगा।

इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 13 मार्च से समिति के वेबसाईट www.biharboardvividh.com पर अपलोड रहेगा. सभी अभ्यर्थी 13 मार्च से अपने यूजर आई0डी0 एवं पासवर्ड के माध्यम से समिति के वेबसाईट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए समिति द्वारा किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया जायेगा। इसके लिए बिहार बोर्ड की वेबसाइट www.biharboardvividh.com पर 29 दिसंबर तक आवेदन किए गए थे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक घंटा 30 मिनट की होगी।

परीक्षा में 150 अंकों के प्रश्न और उनके 450 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में गलत उत्तर पर अंक भी काटे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिये जायेंगे, जबकि प्रत्येक एक गलत उत्तर पर एक अंक काट लिया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा का प्रारूप
विषय – कुल प्रश्न – निर्धारित अंक
सामान्य हिन्दी – 30 – 90
गणित – 30 – 90
विज्ञान – 20 – 60
सामाजिक अध्ययन – 20 – 60
विश्लेषणात्मक – 25 – 75
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !