पटना (संजय कुमार मुनचुन) : कोरोना संक्रमण के विरूद्ध अपनी प्रतिबद्धता जताने को लेकर पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश में रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीये जलाए गए।पूरे बिहार में लोगों ने अपने घऱों में दीये जलाए।

सत्ताधारी दल के नेताओं नें जहां दीप जलाए वहीं राजद नेताओं ने इस अवसर पर लालटेन जलाकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।

सीएम नीतीश कुमार ने भी अपने आवास में 9 मिनट तक दीया जलाकर कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव को लेकर अपना संकल्प प्रदर्शित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत हुई है।सीएम नीतीश ने कहा कि संपूर्ण देशवासियों की एकजुटता से जल्द से जल्द हमलोग इस संक्रमण से मुक्ति पा लेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !