Breaking News

24 घंटे में बिहार में सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव मरीज

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 24 घंटे के अंदर बिहार में सिर्फ एक कोरोना मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सूबे में में कोरोना जांच की रफ़्तार तेज हुई है. बिहार सरकार ने सैंपल की जांच में तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर 765 सैंपल की जांच की गई हैं.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक 6250 सैंपल की जांच हुई है. जिसमें से 61 पॉजिटिव मामले सामने आये. सूबे के अंदर 18 मरीज ठीक हो गए हैं. मुंगेर के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. फिलहाल बिहार में 42 केस एक्टिव हैं.

बिहार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार की ओर से यह जानकारी दी गई कि नवादा से सिर्फ एक ही मामला आज पॉजिटिव आया है. बिहार में कल की तुलना में आज की स्थिति अच्छी है. बिहार में अब तक जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सीवान में 29, मुंगेर में 6, पटना, गया और बेगूसराय में 5-5, गोपालगंज में 3, नवादा और नालंदा में 2-2, सारण, लखीसराय और भागलपुर से एक-एक मामले सामने आये हैं.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …