पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का 77 साल की आयु में निधन हो गया। वह 29 जून 2009 से 21 मार्च 2013 तक बिहार के राज्यपाल थे।
- बिहार में दरिंदगी :: नशे का इंजेक्शन देकर चार दिनों तक नाबालिग से गैंगरेप
- दरभंगा में महिलाओं ने की पुरूषों से ज्यादा वोटिंग, आधी आबादी पर निर्भर सांसद का फैसला
- दिल्ली पब्लिक स्कूल का जलवा बरकरार, 10वीं 12वीं बोर्ड में शत् प्रतिशत छात्रों ने पाई सफलता
- राजेश्वर राणा ने दरभंगा के भविष्य सुदृढ़ीकरण हेतु किया मतदान
- जज्बे को सलाम :: लास्ट स्टेज कैंसर पीड़िता सुभद्रा देवी स्ट्रेचर पर पहुंची बूथ, किया मतदान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि देबानंद कुॅवर एक कुशल राजनेता, कुशल प्रशासक एवं शिक्षाविद् थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।वहीं बिहार के वर्तमान राज्यपाल फागू चौहान ने भी देवानंद कुंवर के निधन पर गहरा शोक जताया।