पटना ब्यूरो (संजय कुमार मुनचुन) : केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लॉक डाउन के नियमों में संशोधन कर नया गाइडलाइन बुधवार को ही जारी कर दिया था। नये गााडलाइन के अनुसार राज्य सरकारों द्वारा आपसी संपर्क पर बाहर फंसे लोगों को अपने अपने राज्य वापस लाया जा सकता है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
गाइड लाइन के निर्देशानुसार गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने हर राज्य से सामंजस्य स्थापित करने के एक एक अधिकारी की तैनाती की है. बिहार के बाहर से वापस आने वालों के लिए ताल मेल बिठाने के किए अफसरों को तैनात किया गया है. सभी अधिकारी बिहार सरकार के नोडल अधिकारी प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता के काम करेंगे और उन्हीं को रिपोर्ट करेंगे.
ऐसे में लॉकडाउन की स्तिथि में जो भी बिहार के बाहर जिस राज्य में फंसे हैं वो अपने राज्य के अधिकारी से संपर्क कर राज्य वापसी कर सकते हैं. यह है अधिकारियों की सूची-


विभाग ने नोडल अधिकारियों की जो सूची जारी की है, उसके अनुसार दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के लिए पलका सहनी और शैलेंद्र कुमार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख के लिए शैलेंद्र कुमार, पंजाब के लिए मानवजीत सिंह ढिल्लो, हरियाणा के लिए दिवेश सेहरा, राजस्थान के लिए प्रेम सिंह मीणा, गुजरात के लिए बी कार्तिकेय, उत्तराखंड के लिए विनोद सिंह गुंजियाल और उत्तर प्रदेश के लिए विनोद सिंह गुंजीयाल व अनिमेश परासर को नोडल अफसर के रूप में नियुक्त किया गया है।

अन्य राज्यों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए राम चंद्रडूडू, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए के सेंथिल कुमार, कर्नाटक के लिए प्रतिमा एस वर्मा, महाराष्ट्र और गोवा के लिए आदेश तितरमारे, केरला के लिए सफीना एन, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मयंक बरवाड़े, उड़ीसा के लिए अनिरुद्ध कुमार, झारखंड के लिए चंद्रशेखर , पश्चिम बंगाल के लिए आईपीएस अफसर किम को नोडल अफसर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके आलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल और सिक्किम के लिए आनंद शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !