पटना ब्यूरो (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण की शीघ्र पहचान करने के लिए अब 3 निजी स्थानों पर इसकी जांच की जा सकेगी। जिन 3 निजी लैब को कोरोना रोगियों की जांच करने के लिए अधिकृत किया गया है उनमें से 1 मुजफ्फरपुर तो 2 पटना में हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं जिन निजी क्लिनिकों को कोरोनावायरस की जांच के लिए मान्यता दी गई है उनमें Path Kind Diagnostic Subhash nagar Patna, Path Kind Diagnostic jhuran Chapra Muzaffarpur और डॉ लाल पैथ लैब पटना शामिल हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा 3 निजी लैब को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। निजी लैब में भी उन्हीं लोगों की जांच हो सकेगी जिन्हें इसके लक्षण हैं या जो संदिग्धों या संक्रमित लोगों के सपंर्क में आये हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि तेजी से जांच करने पर रोगियों का शीघ्र पता लग जाएगा और अन्य लोगों में संक्रमण फैलने से पहले ही मामले जल्द नियंत्रित हो सकेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !