डेस्क : मोतिहारी जिले के डीएम शीर्षत अशोक कपिल और एसपी नवीन चंद्र झा सड़क दुर्घटना में बालबाल बचे हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक ये सभी अधिकारी एकसाथ एक क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे. कोटवा के कदम चौक के पास यह हादसा हुआ है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
हादसे में डीएम और एसपी को हल्की चोट लगी है. साथ-साथ स्कॉट में शामिल पुलिस के 3 जवान भी घायल बताए जा रहे हैं.

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. हालांकि हादसे के पीछे क्या वजह थी यह पता नहीं चल पा रहा है.स्थानीय लोगों के अनुसार काफिले की एक गाडी द्वारा अचानक से ब्रेक लेने की वजह से पीछे की गाड़ियों ने एक के बाद एक एक दुसरे को टक्कर मार दी.स्कॉट पार्टी का ड्राइवर और दो जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !