Breaking News

बिहार में नीतीश-सुमो की जोड़ी बेमिसाल, नीतीश कुमार ही करेंगे एनडीए का नेतृत्व – अमित शाह

पटना ब्यूरो संजय कुमार मुनचुन : बिहार में एनडीए के नेतृत्व के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का पहले ही एलान करने वाले अमित शाह ने एक बार फिर से नीतीश के नाम पर मुहर लगा दी है. बिहार में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने साफ़ कर दिया कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी बेमिसाल है. दोनों नेता चुपचाप काम करना जानते हैं और इसके लिए वह सड़क पर खड़े होकर थाली नहीं बजाते. बिहार में विकास की ये जोड़ी काम करने पर विश्वास करती है.

शाह ने पूरी रैली में नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जहां जम कर तारीफ़ की, वही बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जोश भरते नज़र आये तो निशाने पर लालू परिवार और तेजस्वी यादव थे. शाह ने कहा कि कुछ लोगों को बस सियासत करनी है हमें काम करना है और बिहार को और आगे लेकर जाना है.

अमित शाह ने बिहार को दिए गए प्रधानमंत्री की तरफ से स्पेशल पैकेज का आज हिसाब दिया, शाह ने हर विभाग के लिए प्रधानमंत्री पैकेज की तरफ से दी गई राशि का आंकड़ा पेश किया और हुए कामों का जिक्र किया. बिहार में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार को विकसित बनाने के लिए हर संभव मदद दे रही है.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …