पटना/फतुहा (श्रवण राज) : फतुहा प्रखंड क्षेत्र में राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की 73 वें जन्मदिवस पर 151 दलित परिवार को भोजन करा कराया गया।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
बतादें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की 73 वीं जन्मदिवस पर फतुहा प्रखंड के निशुबूचक्र गांव में 151 महादलित परिवारों को भोजन कराया गया वही राजद के दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संजय पासवान की अध्यक्षता में गरीब सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। संयुक्त रूप से सैकड़ो गरीब, मजदूर को आमंत्रित किया और भोजन करा कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लालू जी गरीबों, दलितों, दबे-कुचले के मसीहा व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।आज हमलोग उनके जन्मदिन के अवसर पर गरीबों के सम्मान में पूरे बिहार में राजद के आह्वान पर गरीब सम्मान दिवस मना रहे हैं।

हम सभी राजद परिवार गरीबों के सम्मान और हक-हकूक के लिये उनके साथ खड़े हैं। और फतुहाँ विधानसभा राजद परिवार लालू जी को जन्मदिन की शुभकामना और उनके लंबी आयु की कामना करता है।राजद हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है।राजद नेताओं में मृत्यूंजय यादव ,भोला गोप , राजबली यादव आदि मौजुद थे
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !