डेस्क : ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम की सबसे पॉप्युलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ तय समय और तारीख से पहले ही रिलीज कर दी गई है। दरअसल, यह 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म ने फैन्स का इंतजार खत्म करते हुए इसे तीन घंटे पहले ही रिलीज कर दिया है। अमेजन प्राइम पर यह 22 अक्टूबर को रात 8 बजे रिलीज की गई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अमेजन प्राइम ने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, “इस ट्वीट को एक इन्वाइट की तरह ट्रीट करें। मिर्जापुर रिलीज किया जा चुका है। इस बार साथ में भौकाल करेंगे।” बता दें कि दूसरे सीजन ने कुल 10 एपिसोड हैं। इसका पूरा कॉन्टेंट 535 मिनट का है।

पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, रसीका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और हर्षिता गौर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही विजय वर्मा, ईशा तलवार और प्रियांशु पैनयुली नई कास्ट है। करण अंशुमन और पुनीत कृष्णा ने इसे निर्देशित किया है और प्रोडक्शन का कार्यभार रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने संभाला है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !