मधुबनी/झंझारपुर (संजीव शमा) : झंझारपुर नगर थाने की पुलिस ने नगर पंचायत वार्ड 5 के एक आवासीय घर में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनी की मुहर लगी डुप्लीकेट सामान, खाली बोतल, रैपर, पैकिंग मशीन को जप्त कर लिया है । छापेमारी में पुलिस को 7459 खाली व भरे तेल और गुलाब जल के बोतल एवं 425 पैकेट टाटा रैपर लगी चायपत्ती मिला जिसे जप्त कर लिया गया ।
- “फ्लाईओवर पर मौत का मोड़: तेज रफ्तार में फिसली बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत”
- “दो हादसे, छह मौतें: तेज रफ्तार और लापरवाही ने छीनी कई जिंदगियां”
- “मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत”
- “रफ्तार का नया रास्ता: गंगा एक्सप्रेसवे से बदलेगी यूपी की तस्वीर”
- हरदोई स्कूल विवाद: वायरल वीडियो के बाद माफी, फिर भी FIR की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार चार विभिन्न ब्रांडेड कंपनी के अधिकृत डिटेक्टिव एजेंसी के अधिकारी रवि पांडेय ने झंझारपुर थाना को इस बावत लिखित शिकायत की थी । एसएचओ चंद्रमणि ने बताया कि वार्ड 5 में रहने वाले दिलीप झा के घर के एक कमरे में छापेमारी की गई ।

उक्त कमरे को आजमगढ़ के मुबारकपुर स्थित मोहम्मदावाद गांव निवासी राकेश सिंह ठाकुर ने किराए पर लिया था। छापेमारी के वक्त किरायेदार फरार था। सामान जप्ति के बाद मकान मालिक और भाड़ेदार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जा रही है । श्री चन्द्रमणि ने बताया कि इस गोरखधंधे में किरायेदार एवं मकान मालिक की मिलीभगत दिख रहा है ।

एसडीपीओ आशीष आनन्द ने कहा कि डुप्लीकेट समान बेचने वालों पर सख्त कारवाई की जायेगी । छापेमारी बाद डीएसपी थाना पहुंच जप्त सामग्री को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा ।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !