उमा मंदोदरी स्मृति छात्रवृति सांत्वना पुरस्कार से हुई सम्मानित
झंझारपुर/संजीव शमा :: अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्लस टू पार्वती लक्ष्मी कन्या उच्च विद्यालय की इंटर कला संकाय की छात्रा किर्ती कुमारी ने 2021 की वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक 85 प्रतिशत अंक लाकर तीनों संकाय में स्कूल टॉपर बनी है । माता भोली देवी पिता सत्तन साहु की पुत्री किर्ती ने अंग्रेजी विषय को छोड़कर सभी विषयों में डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । किर्ती की इस सफलता पर उमा मंदोदरी स्मृति छात्रवृति योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में पंद्रह सौ नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

किर्ती ने इस सफलता पर अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माता पिता एवं विद्यालय के शिक्षकों के स्नेह एवं मार्गदर्शन का ही प्रतिफल है कि मुझे स्कूल टॉपर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । विद्यालय के प्लस टू शिक्षक डॉ संजीव ने कहा कि किर्ति शुरू से मेधावी छात्रा रही है ।
- मदारपुर सड़क निर्माण में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं
- एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
- कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
- दरभंगा में डीएम और एसएसपी की निजी कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक, छात्रों से विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

उन्होंने कहा कि सच्ची लगन व परिश्रम करने वाले का सफलता कदम चूमती है । इस मौके पर कनकपुरा निवासी रुद्रनाथ दास गुणा, प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंदु प्रभा, प्लस टू शिक्षक डॉ अनिल ठाकुर, डॉ संजीव शमा, डॉ अमरनाथ राय, डॉ हरेराम महतो, डॉ राजदेव महतो, तिलक नारायण महतो, संदीप कुमार, मोहन लाल, लिपिक मुकेश कुमार प्रसाद, सत्यनारायण यादव आदि ने किर्ती को शुभकामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।
MMS :: भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का अश्लील वीडियो वायरल

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !