डेस्क : बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू के निवर्तमान संगठन सचिव सह मुजफ्फरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज भी ससमय लगवाते हुए कहा कि पहला टिका लेने के बाद एक निश्चित अंतराल पर दूसरा डोज भी लेना अनिवार्य है।

- “फ्लाईओवर पर मौत का मोड़: तेज रफ्तार में फिसली बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत”
- “दो हादसे, छह मौतें: तेज रफ्तार और लापरवाही ने छीनी कई जिंदगियां”
- “मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत”
- “रफ्तार का नया रास्ता: गंगा एक्सप्रेसवे से बदलेगी यूपी की तस्वीर”
- हरदोई स्कूल विवाद: वायरल वीडियो के बाद माफी, फिर भी FIR की तैयारी

साथ ही यह भी बताया कि नियमानुसार किसी भी व्यक्ति को किसी एक ही ब्रैंड की वैक्सीन की ही दूसरी डोज लेनी होती है। ऐसा नहीं हो सकता है कि पहली डोज किसी एक ब्रैंड की जबकि दूसरी डोज अन्य ब्रैंड की ली जाए। यही वजह है कि राजेश्वर राणा ने भी पहली और दूसरी डोज एक ही ब्रांड की लगवाई है।

तीसरी लहर से बचने के लिए कोविड टीकाकरण अति महत्वपूर्ण
राजेश्वर राणा ने आगे बताया कि तीसरी लहर से बचने के लिए कोविड टीकाकरण अति महत्वपूर्ण है। नीतीश सरकार की तत्परता के कारण सितम्बर महीने में बिहार को 1.5 करोड़ डोज(टीका) प्राप्त होने वाला है।जिसमें सिर्फ दरभंगा जिला को लगभग 06 से 07 लाख डोज प्राप्त होगा। प्राप्त होनेवाले टीका में 40 प्रतिशत् टीका दूसरे डोज के लिए मिलेगा। दूसरे डोज वालों के लिए अलग टीकाकरण केन्द्र बनाया जा रहा है ताकि दूसरे डोज लेने के लिए लंबी लाइनें नहीं लगना पड़ें।

05 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अभियान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मॉनिटरिंग में बिहार के हर जिले में भरपूर मात्रा में वैक्सीन पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही साथ राष्ट्रीय अभियान के तहत बिहार में भी 05 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं निजी शिक्षकों का टीकाकरण भी विशेष कैंप लगाकर कराया जाएगा।

हर किसी को लेनी है वैक्सीन की दो डोज
श्री राणा ने आगे बताया कि एक अनुसंधान में पाया गया है कि कोरोना वैक्सीन की दो डोज एक निश्चित अंतराल पर लगवाने से इंसान के अंदर वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता (Immunity against Coronavirus) उचित स्तर पर पहुंच जाती है। इसलिए, दुनियाभर में विकसित अलग-अलग तरह की कोरोना वैक्सीन की दो खुराक लिए जा रहे हैं।

युवाओं से की यह खास अपील…
राजेश्वर राणा ने बताया कि 1 मई से जिन युवाओं ने कोरोना टीका लगवाना शुरू किया था, अब उनमें से लोग दूसरी खुराक लेने के योग्य हो गए हैं। इसलिए लापरवाही न बरतते हुए ससमय युवाओं से दूसरी डोज लगवाने की अपील करते हुए राजेश्वर राणा ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए ये टीकाकरण सुरक्षा कवच का काम करेगी।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !