Breaking News
Home / बिहार / पटना / सियासी खलबली :: नीतीश कुमार को PM पद का ऑफर

सियासी खलबली :: नीतीश कुमार को PM पद का ऑफर

 

डेस्क। JDU के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा ‘नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।’

 

 

लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन को 234 सीटें मिलने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि 12 सीटें जीतने वाले नीतीश कुमार INDIA गठबंधन के साथ जा सकते हैं और उन्हें PM बनाया जा सकता है, लेकिन नीतीश ने NDA का साथ चुना है।

 

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि जिन नेताओं ने पहले नीतीश कुमार ‘इंडिया’ अलायंस का राष्ट्रीय संयोजक बनाने से इनकार कर दिया था, वो उन्हें प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव दे रहे हैं। केसी त्यागी के इस बयान के बाद केंद्र में नई सरकार गठन के पहले सियासी खलबली मच गई है। हालांकि केसी त्यागी का कहना है कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद का ऑफर ठुकरा दिया।

 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …