नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव और हवा की रफ्तार कम होने के कारण वायु प्रदूषण एक बार फिर बढ़ गया है। शनिवार को दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई थी, जबकि रविवार सुबह इसमें हल्का सुधार दर्ज किया गया।
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 297 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल राहत की उम्मीद कम है।
किन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में हवा अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
आनंद विहार: 339 AQI
जहांगीरपुरी: 342 AQI
चांदनी चौक: 332 AQI
नजफगढ़: 335 AQI
आरके पुरम: 334 AQI
वजीरपुर: 326 AQI
वहीं अपेक्षाकृत कम प्रदूषण वाले इलाकों में
आया नगर: 227 AQI
लोधी रोड: 244 AQI
अलीपुर: 266 AQI
आईजीआई एयरपोर्ट टी-3: 199 AQI दर्ज किया गया।
क्या बताता है AQI का स्तर
0–50 : अच्छी हवा
51–100 : संतोषजनक
101–200 : मध्यम
201–300 : खराब
301–400 : बेहद खराब
401–500 : गंभीर
विशेषज्ञों के अनुसार, ‘खराब’ और उससे ऊपर की श्रेणी में आने पर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। लंबे समय तक ऐसी हवा में रहना स्वास्थ्य के लिए खत
रनाक साबित हो सकता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !