Breaking News

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस इधर से उधर

डेस्क : बिहार में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पटना के नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव और बुडको के एमडी का तबादला कर दिया गया है।

कई आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पटना में जलजमाव को लेकर चर्चा में आए नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद का तबादला कर दिया गया है। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार आनंद किशोर को दिया गया है। संजय अग्रवाल को पटना कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद को अब विज्ञान और प्रोवैधिकी विभाग के प्रधान सचिव बनाया गया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को नगर विकास के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बुडको के एमडी रहे अमरेन्द्र प्रसाद सिंह का तबादला करते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पटना के प्रशासक बनाया गया है। चन्द्रशेखर सिंह को बुडको के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रदीप कुमार झा को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का निदेशक बनाया गया है। हरजोत कौर को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के प्रधान सचिव से हटाकर खान एवं भूतत्व विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल को पटना कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …