
विमलेश तिवारी (लखनऊ) :: प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी एक ओर जहां पुलिस को आम जनता के साथ शालीनता से पेश आने के लगातार आदेश जारी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री और डीजीपी के तमाम आदेशों के बावजूद लखनऊ की पुलिस सुधरती नज़र नही आ रही है। ताजा मामला सहादतगंज थाना क्षेत्र के कटरा विजन बैग चौकी के पास का है। जहां पर चौकी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर संजय द्विवेदी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे केबल का बिल लेने आए रूस्तम नगर निवासी मुख्तार अहमद नाम के व्यक्ति से दबंग दरोगा ने पहले तो अभद्रता और गाली गलौज की फिर इस दौरान मामूली कहासुनी पर व्यक्ति को थप्पड़ मारा और भद्दी-भद्दी गालियां दी। वहीं वीडियो बनाने पर दुसरे युवक को भी दरोगा ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए गंदी गालियां दी। इसे पहले भी कई बार अपनी दबंगई के चलते वहां पर लोग दरोगा से परेशान हैं। तो वहीं इस कृत्य के वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सहआदतगंज थाने में तैनात थप्पड़ मारने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है और सीओ बाजार खाला को इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। कुछ देर बाद उसी व्यक्ति का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ जिसमें वह व्यक्ति यह कहता है
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दिख रहा है कि वह तंबाकु मंडी से गुज़र रहा था मैंने देखा कि मेरे भतीजे शादाब और शाहनवाज से कुछ से झगड़ा हो रहा था मैंने वहां गाड़ी रोकी और वहां गया में उस झगड़े में फँस गया और मौके पर आए सब-इंस्पेक्टर संजय द्विवेदी ने मुझे उस भीड़ से बचाया और मुझे थाने लेकर आये। वहीं थाना प्रभारी सहादतगंज महेश पाल का कहना है कि पूरी घटना 9 जुलाई की है जब मैच खेला जा रहा था तो केबिल के नेटवर्क में बार बार खराबी आने को लेकर शाहनवाज शादाब को फ़ोन कर रहा था शादाब जब शाहनवाज के घर केबिल ठीक करने पहुँचा तो दोनों में झगड़ा हो गया और शादाब ने अपने घर वालो को बुला लिया जिसके बाद स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने मामले को कंट्रोल किया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और इस आधे अधूरे वीडियो को 11 जुलाई को वायरल कर दिया तथा पूरी बात नही बताई। किन्तु यहाँ देखने वाली बात यह है कि किसी भी व्यक्ति को बीच सड़क पर मारने इजाज़त क़ानून नही देता है फिर भी सब-इस्पेक्टर द्वारा एक व्यक्ति को बीच रोड पर मारा जाना कहाँ तक उचित है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !