संजय कुमार मुनचुन : लॉक डाउन के दूसरे चरण में आज अक्षरा सिंह ने अपना पहला वीडियो संदेश अपने चाहने वालों और पूरे देशवासियों के लिए जारी किया है ।इस वीडियो संदेश के जरिए अक्षरा सिंह ने कहां है कि हमें लॉक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। अक्षरा के वीडियो संदेश की शुरुआत कुछ इस कदर हुई है कि जिंदगी खूबसूरत है इसे बचाएं/ फिलहाल दूरियों से इसे सजाएं/ घर पर रहें स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण की कुल संख्या देश में 15000 के पास पहुंचने वाली है। ऐसे में भारतीय सिनेमा जगत से कई सेलिब्रिटी अपने फैंस और चाहने वालों के लिए के सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं और उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि वे अपने घर में ही रहे। बेहद जरूरी हो तब भी एहतियात बरतें और ज्यादा समय तक घरों से बाहर ना रहे। इस क्रम में अक्षरा सिंह ने भी एक वीडियो मैसेज जारी किया है और कहा है कि लॉक डाउन का पालन करना हमारे हित में है सरकार यह जानबूझकर अपने फायदे के लिए नहीं कर रही। इसलिए हमें सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए। हर आग्रह और आदेश का पालन करना हम सबों का परम कर्तव्य बनता है ।प्लीज बात मानिए और घर से बाहर ना निकलिए इसी में सबकी भलाई है।

अक्षरा ने कहा कि अगर हम घरों में सुरक्षित रहते हैं तो हमारा पूरा परिवार सुरक्षित रहेगा। पूरा समाज सुरक्षित रहेगा। पूरा देश सुरक्षित रहेगा। मैं खुद भी सेलिब्रिटी हूं पर मैंने खुद को घरों में कैद कर रखा है। मुझे भी घरों में रहना अच्छा नहीं लगता, लेकिन देश समाज और अपनी रक्षा के लिए मैं अपने घरों में कोरेंटिन हूं । इसलिए आप से भी अपील करती हूं कि लॉक दान में अपने घर में ही रहे।
अक्षरा ने अपने वीडियो संदेश की का अंत कुछ इस तरह किया और लिखा कि यह दौर गुजर जाएगा/ फिर एक बार हर इंसान मुस्कुराएगा /मायूस ना होना मेरे दोस्त इस बुरे वक्त में / कल आज है आज कल हो जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !