डेस्क : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज इंटर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल हुए लगभग तेरह लाख 15 हजार छात्रों के रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिये गये हैं.

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और सचिव अनूप सिन्हा की मौजूदगी में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने रिजल्ट जारी किया. इंटरमीडिएट के तीनों स्ट्रीम साइंस, वाणिज्य, आर्ट्स और वोकेशनल कोर्स का परीक्षाफल घोषित की.

बता दें कि साइंस में पहले स्थान पर दो टॉपर हैं. नालंदा की रोहिणी प्रकाश और अरवल के पवन कुमार हैं. रोहिणी और पवन दाेनों को 473 अंक मिले हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बता दें कि साइंस में पहले स्थान पर दो टॉपर हैं. नालंदा की रोहिणी प्रकाश और अरवल के पवन कुमार हैं. रोहिणी और पवन दाेनों को 473 अंक मिले हैं.
वहीं, दूसरे स्थान पर समस्तीपुर के सत्यजीत सुमन हैं जिन्हें 472 अंक मिले हैं. कला में कुल 79.53 प्रतिशत, कॉमर्स में 93.02 प्रतिशत, साइंस में कुल 81.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. कला संकाय में भी रोहिणी रानी टॉपर बनी है और उन्हें 463 अंक मिले हैं.

वहीं, कॉमर्स संकाय में शेखपुरा के सत्यम कुमार टॉपर बने है और उन्हें 472 अंक मिला है. उनके बाद पटना के सोनू कुमार दूसरे स्थान पर रहे हैं और उन्हें 470 अंक मिला है, जबकि बगहा की श्रेया ने 469 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !