Breaking News

इंटर रिजल्ट :: बिहार बोर्ड की वेबसाइट क्रैश, यहां मोबाइल से तुरंत चेक करें रिज़ल्ट

डेस्क : बिहार बोर्ड इंटर 2019 का इस बार साल 2018 से बेहतर नतीजे आए हैं. कुल 79.76 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए. आर्ट्स स्ट्रीम में 76.53 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए. कॉमर्स में 93.02 छात्र पास हुए और साइंस स्ट्रीम में 81.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए.

लेकिन अभी भी 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के लाखों स्टूडेंट्स अपने रिज़ल्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन बिहार बोर्ड (BSEB) की जिन दो वेबसाइट्स http://biharboardonline.bihar.gov.in/ और http://biharboard.ac.in/ फिलहाल क्रैश हैं.

मोबाइल से अभी तुरंत रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें…

http://bihar.indiaresults.com/bseb/mindex.html

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2019 का परीक्षाफल, जो आज अपराह्न 1:00 बजे जारी किया जाना था, समय में बदलाव करते हुए अपराह्न 2:30 बजे जारी किया जाना था लेकिन अंततः बड़ी देर से इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया.

रिजल्ट जारी करने से पहले रिजल्ट का काफी संजीदगी से पुनर्मूल्यांकन किया गया खासकर टॉपर्स लिस्ट की अच्छी तरह जांच भी की गई क्योंकि रिजल्ट को लेकर बोर्ड किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहता.


शिक्षा विभाग के अपर सचिव और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्‍ट एक साथ जारी किया गया.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *