Breaking News

बिहार :: युवाओं के कौशल विकास व रोजगार को लेकर सरकार की बड़ी पहल, इलेक्ट्रॉनिक-दूरसंचार कंपनियों से किया संपर्क

डेस्क : बिहार में युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोज़गार के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के इरादे से राज्य सरकार ने राजधानी में बिजली और दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों और इस क्षेत्र की एसोसिएशनों के साथ बातचीत की। उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद यहां बिहार कौशल विकास मिशन (बीएसडीएम) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि हम पिछले दो साल से ‘भर्ती करो, प्रशिक्षण दो और तैनात करो कार्यक्रम चला रहे हैं। अब हम इलेक्ट्रॉनिक और दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों को भी इसका हिस्सा बनाना चाहते हैं। 

इसके तहत युवाओं के कंपनी में नौकरी करने लायक बनने के लिए बिहार सरकार उन्हें प्रशिक्षण देने और भर्ती के काम से जुड़ी लागतों को खुद उठाएगी। सिंह ने कहा कि राज्य के युवाओं के कौशल विकास के लिए राज्य सरकार के पास कोष की कोई कमी नहीं है।

बीएसडीएम द्वारा आयोजित मोबाइल विनिर्माण सम्मेलन में सिंह ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि युवाओं को नौकरी मिले। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक एवं मोबाइल कंपनियों में रोजगार के लिए कितने युवाओं को प्रशिक्षण मिले, इसके लिए हमने कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *