Breaking News

गर्व :: अपनी सूझबूझ व हिम्मत से बिहारी पायलट ने बचाई 186 विमान यात्रियों की जान, मुंबई से दुबई जा रही थी विमान

डेस्क : मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को एयर इंडिया के एक्सप्रेस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। मुंबई से दुबई जा रहे इस विमान में 186 यात्री और छह क्रू मेंबर थे।सुरक्षित तरीके से इमरजेंसी लैंडिंग कराकर यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट कैप्टन उत्तम सिंह पटना के रहने वाले हैं। अभी वह एयर इंडिया में पायलट इन कमांड के पद पर हैं। उनका घर सिपारा पुल के पास स्थित जयप्रकाश नगर में है। उनकी सूझबूझ और हिम्मत के कारण यात्रियों की जान बच सकी। 

मुंबई से दोपहर में टेक ऑफ करने के 20 मिनट बाद ही विमान के पायलट उत्तम सिंह को पता चला कि इसमें तकनीकी खराबी है और जल्द से जल्द इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी होगी। मुंबई के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से उन्होंने बात की और इमरजेंसी में लैंडिंग कराने की इजाजत मांगी।

मुंबई एयरपोर्ट पर तुरंत इसको लेकर अापात इंतजाम किए गए। दिन के करीब तीन बजे मुंबई एयरपोर्ट पर विमान को लैंड कराने में वह कामयाब रहे। लैंडिंग के समय विमान के इंजन से धुआं निकलने लगा। विमान के इंजन को तुरंत बंद कर स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफलता पाई।

यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद विमान की मरम्मत कर तकनीकी खराबी दूर की गई। विमान की मरम्मत के बाद रात आठ बजे इस विमान ने दोबारा दुबई के लिए उड़ान भरी। इसी विमान में पूर्व में बैठे सभी यात्री और क्रू मेंबर दुबई गए। भारत के समय के मुताबिक रात 11 बजे दुबई में कैप्टन उत्तम सिंह ने इसकी लैंडिंग कराई।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *