Breaking News

बिहार :: हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, उत्तर भारत में बर्फबारी से पूरब के तापमान में भी भारी गिरावट

डेस्क : जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित देश के उत्तरी राज्यों में भारी बर्फबारी का असर दिल्ली सहित उत्तर भारत के बाद अब बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में पहुंच गया है. ज्यादातर राज्य बर्फबारी, बारिश और शीतलहर की चपेट में हैं. 

मंगलवार, आठ जनवरी को सुबह से लेकर 10 बजे तक शीतलहर के साथ कोहरे की चादर कई जगहों पर देखी गयी. मौसम में आ रहे ये अप्रत्याशित बदलाव अभी और होंगे. मौसम विज्ञानी इसे चरम मौसमी दशा बताते हैं.

इस बदलाव से आनेवाले दिनों में बिहार-झारखंड के कुछ खास इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय हवा की गति सामान्य से दस गुना अधिक रही. कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई.

इस कुहासे की वजह से चार से पांच डिग्री के बीच का तापमान रबी और सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहा है. वहीं, रोजाना हवाई और रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है. कई ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने गंतव्य तक देरी से पहुंच रही है. इससे रोजाना हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *