झंझारपुर/मधुबनी संवाददाता(डॉ.संजीव शमा) : झंझारपुर अनुमंडल के अरड़िया ओपी क्षेत्र के एनएच 57 पर ओवरब्रीज के समीप ट्रक के पंचर टायर को चालक व खलासी जो कि दोनों पिता पुत्र थे । सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर पंचर बना रहे थे । इसी बीच अनियंत्रित पिकअप भान ने जबरदस्त ठोकर मार दी । जिससे पंचर बना रहे पिता – पुत्र जो गाड़ी के चालक व खलासी भी थे की मौत घटना स्थल पर ही हो गई । घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने लगभग एक घंटे तक एनएच 57 के दोनों लेन को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
पुलिस पहुँच कर किसी तरह समझा बुझाकर जाम को हटाने में सफल हुई । मृतक की पहचान वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र के मंसुरपुर गांव निवासी सिपाही राय का 45 वर्षीय पुत्र प्रमोद राय एवं प्रमोद का पुत्र खलासी 16 वर्षीय कुणाल राय के रूप में हुई । पिकअप को स्थानीय लोगों की मदद से संग्राम चौक के समीप पकड़ लिया गया । हालांकि इस दौरान पिकअप चालक व खलासी फरार होने में कामयाब हो गया । जानकारी के अनुसार ट्रक हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट कैरियर शाहजहांपुर मंडी उझान से पूर्णिया के अंबिका ट्रेडर्स गुलाबबाग जा रहा था ।

NH 57 अररिया चौक स्थित सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन करते स्थानीय लोग
ट्रक का एक टायर पंचर हो जाने से चालक अरड़िया ओवरब्रीज के समीप ट्रक को साइड कर चालक व खलासी टायर खोलने लगा। इसी बीच फुलपरास की ओर से जा रही अनियंत्रित पिकअप ने दोनों को ठोकर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठोकर लगने के बाद दोनों पिता – पुत्र सड़क से पांच फीट ऊपर जा कर सड़क पर गिरा। जब तक लोग दौड़ कर दोनों के पास पहुँचे तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था । जाम हँटने के बाद ओपी अध्यक्ष के द्वारा दोनों शव को पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया । अरड़िया ओपी अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सहनी ने कहा कि पिकअप को जप्त कर लिया गया है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !