झंझारपुर/मधुबनी संवाददाता(डॉ.संजीव शमा): अनुमंडल के मधेपुर प्रखण्ड स्थित जगदेव सल्हैता उच्च विद्यालय बरियरवा परिसर से सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोसी नहर की सात योजनाओं का शिलान्यास किया । जिसकी कुल लागत 64 करोड़ 43 लाख बताया जा रहा है । इस योजना से मधुबनी और दरभंगा जिले के साथ सुपौल जिला के लोग भी लाभान्वित होंगे ।
योजनाओं के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 में प्रदेश की जनता ने मुझे मौका दिया । तब से लगातार मैं राज्य में विकास का कार्य करता आ रहा हूँ । आज भी मैं जनता के विश्वास पर खड़ा हूँ । सूबे के हर घरों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य अक्टुबर में ही प्राप्त कर लिया गया है। बिजली की लगातार आपूर्ति के लिए जर्जर तार के साथ खंभे को बदलने कार्य किया जा रहा है ।

झंझारपुर मधेपुर बड़ियरबा में योजनाओं का शिलान्यास करते सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
हमारी सरकार ने अब किसानों के खेतों में बिजली पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि जल जीवन और हरियाली कार्यक्रम को एक मिशन के रुप में लेकर कार्य की शुरुआत की गई है। राज्य भर में जल संकट को देखते हुए अतिक्रमण युक्त तालाबों को मुक्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा कि दक्षिण बिहार के बौद्ध गया तक गंगा के जल को पहुंचाने के लिए भी कार्य हो रहा है।मौके पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री संजय झा, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल, झंझारपुर लोकसभा सांसद रामप्रीत मंडल, पूर्व सांसद वीरेंद्र चौधरी, एमएलसी सुमन महासेठ, फुलपरास विधायक गुलजार देवी, विधायक सुधांशु शेखर, राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष शिला मंडल, झंझारपुर प्रखंड पूर्व प्रमुख अनुप कश्यप सहित पार्टी के कई नेता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !