झंझारपुर मधुबनी/डॉ.संजीव शमा: हाई वोल्टेज से नगर पंचायत के उपभोक्ता इन दिनों बड़ी समस्या झेल रहे हैं। हाई वोल्टेज के प्रवाह से स्टेबलाइजर आउटपुट नहीं दे पा रहा है। ऐसे में घर के विद्युत उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। हाई वोल्टेज आने के कारण कई घरों के सीएफएल बल्ब, ट्यूब, इनवर्टर एवं बैटरी जल गए।
वहीं कई मोहल्लों में अभी भी जर्जर तारों से सप्लाई की जा रही है। कन्हौली राम चौक के समीप स्थित मुहल्ले में तीन सौ वोल्ट से अधिक की सप्लाई निकल रही है। जिसके कारण मुहल्लेवासी बिजली उपकरणों के जलने के कारण परेशान है।जानकार बताते हैं कि जिन मोहल्लों में यह समस्या उत्पन्न हो रही है वहां ट्रांसफार्मर से ठीक करवाया जा सकता है ।
बावजूद बिजली विभाग के कर्मियों की लापरवाही के कारण समस्या जस की तस है।मोहल्ले वासियों में विमला देवी, सियाकांत वर्ण,महेश राय, रासलाल राय, डी.एन.सिंह आदि उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द हाई वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने का गुहार लगाया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !