डेस्क : दरभंगा मुजफ्फरपुर NH-57 पर दरभंगा के शोभन चौक के नजदीक यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि एक दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर है जो डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन चौक के पास शनिवार की दोपहर करीब दो बजे एतियाना ट्रेवल कंपनी की बस सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर जा रही थी।


सामने से आ रहा बालू लदा ट्रक एकमी बाईपास की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बस ट्रक से टकरा गयी। घटना के बाद बस बुरी तरह से डैमेज हो गयी तो ट्रक पलट गया। बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव की जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। अभी तक मृत बस चालक की पहचान नही हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस और ट्रक में टक्कर इतनी जोरदार थी, आवाज सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर सिमरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को डीएमसीएच पहुंचाया।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !