झंझारपुर मधुबनी (डॉ संजीव शमा) : प्राथमिक शिक्षा में मैथिली को स्थान दिलाने के लिए साहित्यांगन द्वारा चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के क्रम में संस्था के अध्यक्ष मलयनाथ मंडन ने झंझारपुर मुख्यालय स्थित पार्वती लक्ष्मी कन्या उच्च विद्यालय पर शिक्षकों एवं छात्राओं के साथ चाय के साथ चर्चा की जिसमें छात्राओं और शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षा के साथ पूरे मिथिलांचल क्षेत्र में सभी स्तर के शिक्षण संस्थान में प्रत्येक विषय के पढ़ाई का माध्यम मैथिली हो को जायज ठहराया और 23 दिसंबर को पूर्व घोषित महाधरना में जुटने की प्रतिबद्धता दुहराई।

चर्चा में शामिल पार्वती लक्ष्मी कन्या विद्यालय के शिक्षकगण
विद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ अनिल ठाकुर ने बताया कि हमारे स्कूल में अधिकांश शिक्षक अपने विषय की पढ़ाई मातृभाषा में कर रहे हैं । जिससे बच्चों में विषय वस्तु को समझने में सहुलियत हुई है और छात्राओं में पढ़ने के प्रति ललक बढ़ी है । इसे सभी शिक्षक विद्यालय की उपलब्धि मानते हैं कि हमारे बच्चे कठिन से कठिन सवालों का जवाब आसानी से समझ लेते हैं ।

मैथिली भाषा पढ़ाई का माध्यम बने इस अभियान में शामिल पार्वती लक्ष्मी कन्या विद्यालय के शिक्षक एवं छात्राएं
विद्यालय के संगीत शिक्षक डॉ संजीव शमा ने मैथिली भाषा केवल बोलचाल के लिये ही नहीं अपितु पढ़ाई का माध्यम बने इसके लिये सबों को प्रतिबद्ध होना होगा । जनसंपर्क अभियान के इसी क्रम में अड़रिया गांव में भी शिक्षा का माध्यम मैथिली बने इस मुद्दे पर अररिया आवास पर चर्चा का आयोजन किया गया ।

चर्चा में शामिल सहित्यांगन के अध्यक्ष मलयनाथ मंडन के साथ अध्यापक एवं बच्चे
चर्चा में विभिन्न संगठनों एवं विभिन्न समुदायों से मैथिली भाषा की महत्ता रोजगार और मिथिला के विकास के परिप्रेक्ष्य में लोगों से सीधा संवाद किया गया। पूछने पर संस्था के मलयनाथ ने बताया कि अपेक्षा अनुरूप लोगों का समर्थन इस अभियान को मिलने लगा है।

अररिया निवास पर चाय के चर्चा के साथ विभिन्न संगठन के सदस्य
जिससे आने वाले दिनों में इसका व्यापक असर पूरे मिथिला क्षेत्र में देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में पार्वती लक्ष्मी कन्या विद्यालय के प्रभारी इंदु प्रभा के साथ शिक्षकों में डॉ अनिल ठाकुर, डॉ संजीव शमा,संदीप कुमार,अमरनाथ राय,सीमा कुमारी, तिलक महतो, प्रेम प्रकाश,राजदेव महतो छात्राओं में सरस्वती कुमारी, पूजा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, नेहा कुमारी ने भाग लिया ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वहीं अररिया आवास पर चर्चा में सहित्यांगन के मलयनाथ मिश्र मंडन,
ई.सुनील कुमार झा, गौतम झा, हेम नारायण चौधरी, मो.हैदर अली,जदयू के मो. इफ्तेखार, राघव झा,
भाजपा के मो.सादुल्लाह, जाप के नजरे आलम सोनू, सेराज गौहर आदि मौजूद थे ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !