डेस्क : बेगूसराय जिला अंतर्गत बरौनी प्रखंड के आपूर्ति कार्यालय के कार्यपालक सहायक विवेक कुमार के स्थानांतरण पर भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
- दरभंगा में नवनिर्मित प्रेस क्लब का मंत्री महेश्वर हजारी ने किया उद्घाटन
- Career Point, Kota का दरभंगा में भव्य शुभारंभ, अब रूकेगा मिथिलांचल के बच्चों का पलायन
- नए वेराइटी व नए लुक के साथ श्री कलेक्शन शोरूम का शुभारंभ
- सैन्फ़ोर्ट इंटरनेशनल स्कूल का तीसरा Annual Sports Meet मनमोहन प्रस्तुति से बच्चों ने खूब तालियां बटोरी
- दरभंगा के ओमेगा स्टडी सेंटर का जलवा बरकरार

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ की अध्यक्षता में कारगिल शहीद नीरज स्मृति सभागार में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने कार्यपालक सहायक विवेक कुमार के कार्यकाल, सदव्यवहार, काम करने के तरीके की सराहना की। इतना ही नहीं कार्यपालक सहायक विवेक कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करते हुए नव पदस्थापित स्थान पर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं भी दी गई।

विवेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यकाल कैसे आप सभी के बीच बीत गया, पता ही नहीं चला। जितनी प्रशंसा व प्यार आप लोगों ने मुझे दिया है, वह आप लोगों के सहयोग से संभव हो पाया है। आप सभी मेरे दिल में हमेशा बने रहेंगे।

विवेक कुमार के विदाई सह सम्मान समारोह में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी बरौनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरौनी, बेगूसराय डीलर एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष, जन वितरण प्रणाली विक्रेता एवं मुख्य अतिथि के रूप में डीलर एसोसिएशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष वरुण कुमार एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान कार्यपालक सहायक विवेक कुमार को बुके भेंट कर फूल माला पहनाकर विदाई दी गई।

