Breaking News
Home / दिल्ली / दिल्ली सरकार को हाई कोर्ट का निर्देश 48 घंटों के अंदर उपलब्ध कराएं कोविड 19 की टेस्ट रिपोर्ट।

दिल्ली सरकार को हाई कोर्ट का निर्देश 48 घंटों के अंदर उपलब्ध कराएं कोविड 19 की टेस्ट रिपोर्ट।

दिल्ली : हाईकोर्ट ने सोमवार को एक जनहित याचिका का निपटारा करते हुए दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि कोविड 19 की टेस्ट रिपोर्ट को 48 घंटे या उससे पहले उपलब्ध करवाएं और जिन टेस्टिंग लैब को कोविड 19 के नमूने जांच के लिए दिए जा रहे हैं उनसे समय पर रिपोर्ट प्राप्त करें । वहीं न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वह अपनी वेबसाइट को लगातार अपडेट करवाएं और राजधानी में हो रहे कोविड 19 के टेस्ट की संख्या वहां बताई जाए , साथ ही यह भी बताएं कि कितने लोगों का टेस्ट हुआ और उनमें कितने पोसिटिव थे और कितनी नेगेटिव पाए गए हैं । इसके साथ यह जानकारी भी दी जाए कि कितनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है । जिन लैब में मरीजों के नमूने की जांच करवाई जा रही है उन्हें निर्देश दे कि 24 से 48 घंटों के भीतर रिपोर्ट तैयार कर दें।
याचिका पर सुनवाई के दौरान याची ने दावा किया है कि दिल्ली सरकार में से कोई भी टेस्ट की रिपोर्ट में 48 घंटे के भीतर प्राप्त करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठा रही है । याची ने कहा कि रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी से कोरोना संक्रमण की संख्या में एक साथ कई गुना इजाफा होगा । इसमें मरीजों के इलाज के प्रयासों पर पानी फिर सकता है।

Check Also

‘राहुल गांधी न्याय योद्धा हैं’, अलका लांबा का बयान; NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को घेरा

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे देशभर के कार्यकर्ता, अलका लांबा ने बताया “न्याय योद्धा”; NEET …

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

यमुना बाजार में उजड़ने का डर: 310 परिवारों के सामने घर बचाने की जंग

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में इन दिनों बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है। प्रशासन …