झंझारपुर/मधुबनी (डॉ संजीव शमा) : नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं की ओर से बंद का आयोजन किया गया।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
पार्टी के लोगों ने शहर के थाना चौक के समीप एनएच 57 को जोड़ने वाली मोहना – झंझारपुर आरएस पथ को जाम कर पार्टी के लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

आंदोलन का नेतृत्व राजद नगर अध्यक्ष गणेश साह एवं कामेश्वर कामति ने किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

नेतृत्व कर रहे श्री कामति ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार गरीबों को गुमराह करके आपस में बांटने की काम कर रही है।

मौके पर डॉ राजीव चन्द्र भंडारी, भास्कर चौधरी, रमेश यादव, महेंद्र साह, अनिल मंडल,ललन यादव, रमण राय, दिलीप महतो, कामेश्वर कामति,साजिद,साकिर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !