झंझारपुर मधुबनी (डॉ. संजीव शमा) : अनुमंडल मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में विद्यालय की ओर से अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन की शुरुआत सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजेश्वर प्रसाद सिंह, झंझारपुर जिला कार्यवाह बिन्देश्वर प्रसाद सिंह, प्रबंध समिति के सचिव रमेश साह, दरभंगा विभाग के प्रशिक्षु प्रवासी रमेश चंद्र शुक्ल, संकुल प्रमुख विपिन कुमार सिंह ने सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन करके किया। सम्मेलन में कक्षा अरुण से सातवीं तक के बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया।

अभिभावक सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि
सम्मेलन का विषय प्रवेश संकुल प्रमुख विपिन कुमार सिंह द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार राव ने विद्यालय की सुविधाओं, नामांकन, गुणवत्ता आदि के सुधार के बारे में बताया। इस अवसर पर सचिव रमेश कुमार ने कहा कि अभिभावक अपने बालक-बालिकाओं को नियमित रूप से स्कूल भेजें।

अभिभावक सम्मेलन में भाग लेती मातृ शक्ति
संस्कार रूपी शिक्षा से ही बालक-बालिका अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। अभिभावकों ने स्कूल परिसर में विद्यालय में चल रहे गतिविधियों का अवलोकन किया। सम्मेलन में शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई ।

वंदे मातरम में भाग लेते विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अतिथिगण
मुख्य अतिथि राजेश्वर प्रसाद सिंह ने अभिभावकों को बालिका शिक्षा के महत्व से अवगत करवाया। सम्मेलन में अभिभावकों ने बताया कि बच्चों को तनावमुक्त रखते हुए स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई का विशेष ध्यान रखा जाना एवं आस-पास के क्षेत्र में शोरगुल न हो इस पर ध्यान रखने की जरूरत है। इस अवसर पर भैया-बहनों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

सम्मेलन में पधारे दरभंगा विभाग के प्रधानाचार्यगण,आचार्य-आचार्या एवं अभिभावक
कार्यक्रम का संचालन आचार्य सत्यनेश्वर प्रसाद ने किया। सम्मेलन में काफी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया।अंत में विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रधानाचार्य श्री राव ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सम्मेलन में दरभंगा विभाग के प्रधानाचार्य अनमोल चौधरी, मनोज कुमार, भरत जी, संकुल प्रमुख विपिन कुमार सिंह अभिभावकों में पिंकी कुमारी, फूलदाय देवी, नीलम देवी, नितू कुमारी, रंजन कुमारी, प्रदुमन साह, राजकुमार, डॉ संजीव शमा, शोभानाथ झा, नारायण प्रसाद, पुष्पा कुमारी, अनुराधा देवी, मनोज कुमार माली समेत विद्यालय के शिक्षकों में प्रदीप साह, दिवाकर ठाकुर, कमलेश कुमार, जूली वर्णवाल, अंजू कुमारी, सुमन कुमारी, सुप्रिया कुमारी, सुधा कुमारी आदि मौजूद थे ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !