डेस्क : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा के सफल व सुचारू संचालन के लिए कार्यालय का उद्घाटन कुलपति प्रो. सुरेंद्र सिंह ने किया। कार्यालय कुलपति आवास परिसर में स्थित है। इसके साथ ही सीईटी-बीएड 2020 के वेबसाइट के डैशबोर्ड का भी उदघाटन कुलपति ने वेब पेज पर क्लिक कर किया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. जय गोपाल, कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय, सीईटी-बीएड 2020 के कोर कमेटी के सदस्यगण डीएसडब्ल्यू प्रो. रतन कुमार चौधरी, प्रो. बीबीएल दास, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सत्येंद्र नारायण राय, एमआरएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविद कुमार झा, सीएम साइंस के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम कुमार प्रसाद, केएस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. रहमतुल्लाह के साथ ही कई विभागाध्यक्ष व शिक्षक समेत विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो0 अजीत कुमार सिंह ने पत्रकारों को प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब भी दियाढ्ढ उदघाटन के बाद नए कार्यालय में कुलपति प्रो. सिंह की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक की गई। इसमें परीक्षा की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रतिकुलपति, विकास पदाधिकारी, सीएम साइंस कॉलेज व एमआरएम कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ ही कोर कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।
इस लिंक पर क्लिक कर अभी करें आवेदन
https://bihar-cetbed-lnmu.in/login
आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.बिहार-सीईटीबीएड-एलएनएमयू.इन) पर एक फरवरी से लिया जाना शुरू हो चुका है। आवेदन दो मार्च तक लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 29 मार्च निर्धारित है। बता दें कि आवेदकों को चार चरण में आवेदन करना है। प्रथम चरण में रजिस्ट्रेशन, द्वितीय चरण में व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण, तृतीय चरण में सेंटर का चुनाव और चतुर्थ चरण में परीक्षा शुल्क का भुगतान कर प्रिट आउट लेना है। आवेदकों को प्रिट आउट अपने पास रखना है जिसे नोडल ऑफिस को नहीं भेजना है।
विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !