झंझारपुर मधुबनी (डॉ संजीव शमा) : अनुमंडल मुख्यालय स्थित केजरीवाल उच्च विद्यालय के खेल मैदान में स्थानीय युवा साथियों के द्वारा ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है ।
जिसका उदघाटन नगर पंचायत के मुख्य पार्षद वीरेन्द्र नारायण भंडारी द्वारा किया गया । उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय वार्ड पार्षद कुमरकान्त पासवान,नगर अध्यक्ष जदयू बैजू नारायण चौधरी , प्रखंड जदयू अध्यक्ष सुधीर राय,रामबाबू कुशवाहा, कुमार राजा की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

उदघाटन के मौके पर उपस्थित उदघाटनकर्ता के साथ वार्ड पार्षद, जदयू के नगर अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष
आयोजक मंडल के श्रवण मंडल, साहिल मंडल, रविन्द्र पासवान द्वारा उदघाटनकर्ता एवं अतिथियों को पाग,माला एवं दोपट्टा से सम्मानित किया गया । उदघाटन कर्ता एवं अतिथियों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु युवा साथियो को शुभकामनाएं दी ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
