सरकार के विरुद्ध की जमकर नारेबाजी।
झंझारपुर मधुबनी (डॉ. संजीव शमा) : अनुमंडल कार्यालय परिक्षेत्र स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर जन अधिकार पार्टी (लो.)की झंझारपुर जिला ईकाई द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में बालिका अत्याचार, हत्या एवं दुष्कर्म की घटना चरम पर है।

एक दिवसीय धरना को लेकर जाप(लो.)पार्टी कार्यकर्ता धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए
सरकार घटना पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांग करते हुए नागरिकता बिल को बांटने वाला बिल करार दिया।उन्होंने कहा कि राज्य में अनैतिक अत्याचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे मौन बैठी है।धरना कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव विभा देवी, प्रदेश महासचिव सत्यनारायण गुप्ता, देवेन्द्र यादव, संजीव यादव, परीक्षण यादव, मोहन कुमार यादव, हीरानंद मंडल, बिट्टू यादव, पिंटू यादव, दिलीप यादव, राजेश कुमार, मनोज चौधरी, संजू देवी, गोविंद मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !