Breaking News

लालू यादव अचानक बिस्तर से उठ चिल्लाए, कहा – मेरा दम घुट रहा है जल्दी डॉक्टर को बुलाओ

डेस्क : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से लालू यादव परेशान चल रहे हैं. जिस दिन नतीजे आए उस दिन उन्होंने खाना भी ठीक से नहीं खाया था. अब एक बार फिर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा.

ऱिम्स में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का रविवार सुबह अचानक से दम घुटने लगा. वह चिल्लाने लगे. इसके बाद उनकी सेवा में लगे सेवादार ने इसकी तत्काल जानकारी डॉक्टर और नर्स को दी. सूचना मिलते ही डॉ. डीके झा पेइंग वार्ड में पहुंचे और लालू प्रसाद की ब्लड प्रेशर की जांच की, जो सामान्य निकला. हालांकि, जांच में शुगर थोड़ा बढ़ा हुआ पाया गया.

दरअसल, रविवार सुबह बिजली गुल होने के कारण लालू प्रसाद अपने वार्ड में परेशान हो उठे. वह अचानक बिस्तर से उठे और सेवादार से दम घुटने की बात कर डॉक्टर को बुलाने को कहा. इसके बाद सेवादार ने इसकी जानकारी डॉक्टर और नर्स को दी. डॉ. डीके झा ने कहा कि एक घंटे से कमरे में बिजली नहीं थी. चूंकि कमरा पूरी तरह से बंद था, इसलिए हवा की कमी के कारण ऐसा हुआ. उन्हें कमरे से बाहर निकालकर खुले में आधे घंटे तक बिठाया गया, जिसके बाद उनकी हालत सामान्य हुई.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *