Breaking News

अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा 23 जून को, आवेदन आज से

डेस्क : अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार द्वारा संचालित जिले के आवासीय विद्यालयाें में सत्र 2019-20 में नामांकन हेतु 29 मई से 04 जून 2019 तक आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। निदेशक, समाज कल्याण विभाग द्वारा आवासीय विद्यालयों में नामांकन हेतु पूर्व निधार्रित कार्यक्रमों में आंशिक संशोधन किया गया है। आवेदक द्वारा 18 जून से 21 जून के बीच जिला कल्याण कार्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा 23 जून (रविवार) को आयोजित की जायेगी एवं 29 जून 2019 को परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।

आवासीय विद्यालयाें में नामांकन की प्रक्रिया दिनांक 01 जुलाई से 06 जुलाई 2019 तक पूरी कर ली जायेगी एवं दिनांक 08 जुलाई 2019 से कक्षा प्रारंभ हो जायेगी।

जिला कल्याण पदाधिकारी को जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण करने एवं विधि-व्यवस्था संधारण कर कार्य संपन्न करने का निदेश दिया गया है।

उक्त प्रवेश परीक्षा में आवासीय विद्यालयाें के विभागीय शिक्षकों को वीक्षण कार्य से पूर्ण रूपेण अलग रखने को कहा गया है। विभाग द्वारा इस परीक्षा के संचालन की संपूर्ण जवाबदेही जिला कल्याण पदाधिकारी को सौपी गई है। उप निदेशक, कल्याण को इसका निरंतर अनुश्रवण करते रहने को कहा गया है।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *